पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी जाएगी ईवीएम

तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी जाएगी ईवीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदानके बाद जिले के सभी विधानसभा की ईवीएम पोलिटेक्निक स्थित स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी। जिला निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम की सुरक्षा तीन स्तरीय होगी। पहले स्तर पर स्ट्रांग रूम की आंतरिक सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की एक प्लाटून को सभी विधान सभा क्षेत्र के सील कमरों की चौकसी होगी। दूसरे स्तर की सुरक्षा झारखंड सशस्त्र पुलिस की एक प्लाटून की होगा, जिसमें तीन पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में स्ट्रांग रूम के बाहरी हिस्से की सुरक्षा घेरा होगी। तीसरे स्तर की सुरक्षा जिला सशस्त्र बल की एक प्लाटून करेगी, जो स्ट्रांग रूम के बाहर मैदान में बनाए गए बैरिकेडिंग एरिया में होगी।

14 दिसंबर से ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा दोगुनी कर दी जाएगी। इसकी निगरानी के लिए स्ट्रांग रूम के तीन ओर से सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसका नियंत्रण सीधे कंट्रोल रूम से होगा। पोलिटेक्निक की गतिविधि पर नजर रखने के लिए तीन पालियों में छह मजिस्ट्रेट और तीन पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे।





टुंडी में पलमा का एक मतदान केंद्र बदला गया

टुंडी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के पलमा स्थित मतदान केंद्र संख्या 23 मध्य विद्यालय पलमा को सुरक्षा की दृष्टि से निर्वाचन आयोग ने बदल दिया है। अब मध्य विद्यालय पलमा के मतदाताओं का नया मतदान केंद्र संख्या-25 प्राथमिक विद्यालय नवादा के मतदान भवन पर कराया जाएगा। टुंडी में 14 दिसंबर को सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा।