- Hindi News
- डिनोबिली सीएमआरआई को इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड
डिनोबिली सीएमआरआई को इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड
पैरेंट्स नाइट के पहले दिन स्कूल रिपोर्ट प्रस्तुत करते समय प्राचार्य ने दी जानकारी
डिनोबिलीसीएमआरआई को ब्रिटिश काउंसिल की ओर से इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड स्कूल के प्राचार्य को चार दिसंबर को दिल्ली में एक कार्यक्रम में सौंपा गया। कार्यक्रम में स्कूल के को-आॅर्डिनेटर डीपॉल भी मौजूद थे। उक्त बातों की घोषणा प्राचार्य डीटी केनेडी ने गुरुवार को स्कूल में आयोजित पेरेंट्स नाइट कार्यक्रम में की। प्राचार्य ने कार्यक्रम के दौरान स्कूल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि स्कूल का कॅरिकुलम राष्ट्रीय स्तर का है। इस वजह से ही उन्हें ब्रिटिश काउंसिल की ओर से इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों से ब्रिटिश काउंसिल की ओर से यह अवार्ड प्रदान किया जा रहा है। पिछले 11 वर्षों में कुल 11 सौ विद्यालयों को यह अवार्ड प्रदान किया जा चुका है। स्कूल प्रबंधन राष्ट्रीय स्तर पर एजुकेशन और कल्चरल एक्टीविटीज का आदान-प्रदान करता रहा है। इनमें यूके, नेपाल और बांग्लादेश शामिल हैं।
अभिभावक बच्चों पर समय दें
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने कहा कि छात्र-छात्राओं के संपूर्ण विकास के लिए स्कूल के साथ-साथ माता पिता का भी पूर्ण योगदान होता है। इसलिए माता-पिता अपने बच्चों को यथा संभव समय जरूर दें। प्राचार्य जार्ज थॉमस केनेडी स्कूल की रिपोर्ट पेश किया। मौके पर एलकेजी से कक्षा 5वीं के टॉपर और शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक पी पाॅल और सुनील कुमार मौजूद थे।
डिनोबिली सीएमआरआई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं।
कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे।
पैरेंट्स नाइट कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि साथ में अन्य।
महाभारत के आखिरी सारांश ने मनमोहा
डिनोबिलीस्कूल सीएमआरआई के दो दिवसीय पैरेंट्स नाइट के पहले दिन गुरुवार को 12वीं की छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत महाभारत की आखिरी सारांश ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने यमी-यमी टेस्टी बाइट, रि बोन्स ऑफ ब्लू आदि डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई। कार्यक्रम के पहले दिन जूनियर विंग के अभिभावकों को बुलाया गया था। कार्यक्रम की