पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज थम जाएगा चौथे चरण का भोंपू

आज थम जाएगा चौथे चरण का भोंपू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | विधानसभाचुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इनमें धनबाद और बोकारो सीट पर शाम पांच बजे, जबकि मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, झरिया, टुंडी और बाघमारा सीट पर दोपहर बाद तीन बजे भोंपू बंद होंगे। यहां 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया के मुताबिक चौथे चरण में 217 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 16 महिलाएं हैं। कुल 43लाख 48 हजार 709 मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे।