पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसें जब्त, कई स्कूल आज से बंद, तो कई कल से

बसें जब्त, कई स्कूल आज से बंद, तो कई कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनाव के साइड इफेक्ट | स्कूलोंपर असल पड़ना हुआ शुरू, चुनाव के लिए जब्त की गई हैं बसें

अबचुनाव के साइड इफेक्ट सीधे तौर पर स्कूलों पर दिखने लगे हैं। जिले स्कूलों में चलने वाली बसों को गुरुवार को निर्वाचन वाहन कोषांग ने जब्त कर लिया। इस वजह से स्कूलों ने चुनाव तक कक्षाएं बंद रखने की घोषणा कर दी है। जिन स्कूलों की अपनी बसें नहीं हैं और उनके छात्र-छात्राएं भाड़े की बसों से आते-जाते हैं। ऐसे स्कूलों की कक्षाएं शनिवार से बंद रहेंगी। जिले के कई सरकारी स्कूल और कॉलेज भी चुनाव की वजह से प्रभावित हो रहे हैं।



वहां पुलिस बल को रखा गया है।

किस स्कूल में कब-कब छुट्टी

डीएवीकोयलानगर -शुक्रवार, शनिवार

राजकमलधनबाद -शुक्रवार, शनिवार

धनबादपब्लिक स्कूल -शुक्रवार, शनिवार

कार्मेलधनबाद -शनिवार

जिलेके अन्य स्कूल -शुक्रवार, शनिवार

तीन स्कूलों, एक कॉलेज में पुलिस बल

एसएसएलएनटी महिला कॉलेज और हाई स्कूल, धनबाद में चुनाव प्रशिक्षण से संबंधित सामग्री पड़ी हुई है। इन संस्थाओं में 9 दिसंबर तक चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया है। ऐसे में इन दोनों संस्थाओं की भी कक्षाएं बाधित है।

स्कूल-कॉलेज में पड़ी है प्रशिक्षण सामग्री

सोमवार को खुलेंगे पब्लिक स्कूल

जिलेके सभी पब्लिक स्कूलों में शुक्रवार शनिवार की कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 14 दिसंबर को चुनाव है। जिला प्रशासन ने उस दिन रात तक बसों को मुक्त कर देने का भरोसा दिया है। ऐसे में स्कूलों की कक्षाएं सोमवार से नियमित समय से चलेंगी।

चुनाव कार्य के लिए मंगवाए गए अतिरिक्त पुलिस बलों का तीन स्कूलों एक कॉलेज पर कब्जा हो गया है। इससे एक ही कैंपस में स्थित खालसा उवि, खालसा मवि और गुरुनानक कॉलेज, डीएवी हाई स्कूल, धनबाद, आदर्श बालिका मध्य विद्यालय, पुराना बाजार और पीके राय कॉलेज ने 15 दिसंबर तक कक्षाएं स्थगित कर दी हैं।



इनके दफ्तर के काम भी प्रभावित होंगे।

चुनाव के लिए गोल्फ ग्राउंड में जब्त किए गए वाहन।