विस क्षेत्रों में आज पहुंचेंगी ईवीएम
धनबाद | विधानसभाचुनावों में इस्तेमाल होनेवाली ईवीएम को सील करने का काम गुरुवार को पूरा हो गया। यह काम सात दिनों से चल रहा था। शुक्रवार को सभी ईवीएम को धनबाद, निरसा, बाघमारा, झरिया, टुंडी और सिंदरी विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा। जिले में 2157 मतदान केंद्र हैं, जहां ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में 21 उम्मीदवार होने की वजह से वहां के हर बूथ पर दो-दो ईवीएम लगाई जाएंगी। बाकी पांच विधानसभा क्षेत्रों के हर बूथ पर एक-एक ईवीएम की जरूरत पड़ेगी। जिला निर्वाचन विभाग ने जरूरत से 10 फीसदी अधिक ईवीएम की व्यवस्था की है, ताकि वोटिंग के दौरान गड़बड़ी होने पर ईवीएम को बदला जा सके।