- Hindi News
- डॉ किरण की ज्वाइंनिंग में फिटनेस का अड़चन
डॉ किरण की ज्वाइंनिंग में फिटनेस का अड़चन
धनबाद का मेडिकल फिटनेस मान्य नहीं, वेल्लोर से मेडिकल फिटनेस की मांग
एसएसएलएनटीमहिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ किरण सिंह की ज्वाइनिंग में एक नया अड़चन गया है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्राचार्या से ज्वाइनिंग के लिए वेल्लोर का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट की मांग की है। डॉ किरण सिंह के आवेदन पर विभावि प्रशासन ने सातवें दिन भी कोई विचार करने से इनकार कर दिया था। विवि प्रशासन के अनुसार जब डॉक्टर किरण सिंह ने अपना इलाज वेल्लोर में करवाया है, तो मेडिकल फिटनेस भी वहीं के डॉक्टर जारी करेंगे। ऐसे में ज्वाइनिंग के लिए गुरुवार को हजारीबाग गई डॉ किरण सिंह को खाली हाथ लौटना पड़ा।
कहीं स्थानांतरण की तैयारी तो नहीं
डॉकिरण सिंह की ज्वाइनिंग में रोज-रोज नया अड़चन पैदा हो रहा है। ऐसे में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज समेत शिक्षक समाज में अचार संहिता समाप्त होने के बाद उनके ट्रांसफर की चर्चा जोरों पर है। सभी की जुबान पर एक ही बात है कि विवि प्रशासन जानबूझ कर डॉ किरण सिंह को ज्वाइनिंग देने में टालमटोल कर रहा है, ताकि किसी तरह आचार संहिता समाप्त हो जाए और डॉ किरण सिंह का ट्रांसफर कर दिया जाए।