पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएसएम में भी आने वाले हैं अच्छे दिन : स्मृति ईरानी

आईएसएम में भी आने वाले हैं अच्छे दिन : स्मृति ईरानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री की चुनावी सभा में मिलने पहुुंचे आईएसएम के छात्र, याद दिलाई मांग

भास्कर न्यूज | धनबाद

केंद्रीयमंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को चुनावी सभा करने मैथन के गोगना छठ घाट मैदान पहुंचीं। उनके आने की खबर मिलते ही आईएसएम के पांच छात्र मैथन पहुंच गए। सभा के बाद छात्रों ने स्मृति को आईएसएम को आईआईटी बनाने की मांग याद दिलाई। इस पर स्मृति ईरानी ने साफ-साफ तो कुछ नहीं कहा, पर इशारों में ही अपनी बात कह गईं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आईएसएम के भी अच्छे दिन आने वाले हैं। मंत्रालय के स्तर से पूरी तैयारी हो चुकी है। चुनाव के बाद इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे चुनावी सभा को संबोधित करने आई है, इस वजह से इस बारे में कुछ कह नहीं सकतीं।



उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें धनबाद और आईएसएम, दोनों याद हैं। केंद्रीय मंत्री से मिलने वाले आईएसएम छात्रों में अभिनव पेशवानी, शशांक शेखर, अनिल चौबे, अंकित बंसल और सन्नी अग्रवाल शामिल थे।

आईएसएम के छात्र केंद्रीय मंत्री से सिर्फ दो मिनट बात कर भी काफी खुश थे। उन्होंने स्मृति ईरानी से अपने साथ सेल्फी खिंचवाने का आग्रह किया। स्मृति ईरानी ने उन्हें निराश नहीं किया और सेल्फी के लिए तैयार हो गईं।

एमएचआरडीके स्तर से ऑल इज वेल

जानकारीके अनुसार, आईएसएम टू आईआईटी के लिए बनी प्रो अशोक मिश्रा कमेटी ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें आईएसएम को आईआईटी बनाए जाने की सिफारिश की गई है। इधर, मंत्री ने भी इशारों में कह दिया कि उनके मंत्रालय के स्तर से ऑल इज वेल है। सभी तरह की जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

छात्रों ने मंत्री के साथ खिंचवाई सेल्फी

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ आईएसएम के छात्र।