पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगी छुट्टी लेनेवाले कर्मियों की सूची

मांगी छुट्टी लेनेवाले कर्मियों की सूची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | विधानसभाचुनाव के दौरान विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अपने सभी संबंधित कॉलेजों की छुट्टी स्थगित कर दी है। इस संबंध में विवि एक आदेश नवंबर में ही जारी कर दिया था। विवि प्रशासन की ओर से छुट्टी रद्द करने के बाद ही जिले के कई कॉलेजों के शिक्षक और कर्मचारियों ने छुट्टी ली है। विवि प्रशासन अपने इस फैसले के खिलाफ जाने वाले शिक्षकों के प्रति गंभीर हैं। विवि प्रशासन ने एसएसएलएनटी महिला कॉलेज से पिछले एक माह में बिना किसी सूचना की छुट्टी लेने वाले शिक्षक और कर्मचारियों की सूची मांगी है। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के करीब आधा दर्जन शिक्षक और कर्मचारियों ने पिछले एक माह के अंदर छुट्टी ली है। कॉलेज प्रशासन की ओर से संबंधित शिक्षक और कर्मचारियों की सूची विवि प्रशासन को भेज दी गई है।

इनकर्मचारियों ने ली है छुट्टी | गृहविज्ञान विभाग की चंचला वर्मा, अंग्रेजी विभाग की कस्तूरी बेरूली, हिंदी विभाग की सुनीता हेंब्रम, हिंदी एचओडी रीता सिंह, म्यूजिक विभाग अरुप दत्ता, जूलॉजी विभाग की प्रो नुपूर शामिल हैं।



कॉलेज प्रशासन की ओर से संबंधित कर्मचारियों की छुट्टी का कारण समेत विवि को सूचना भेज दी गई है।