पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शान एक फरवरी को धनबाद में

शान एक फरवरी को धनबाद में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | शहरके गोल्फ ग्राउंड में अगले साल एक फरवरी को गीत, संगीत की महफिल सजेगी। इस महफिल को और अधिक रंगीन बनाने और अपनी आवाज से श्रोताओं एवं दर्शकों को मदहोश करने के लिए बॉलीवुड सिंगर शान रहे हैं। इसके अलावे सारेगामा और इंडियन आइडल फेम भी रहे हैं, जो अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। यह जानकारी गुरुवार को धनसार स्थित पहला कदम स्कूल में नारायणी चेरिटेबल ट्रस्ट की अनिता अग्रवाल, जया सिंह और प्रदीप सिंह ने मीडिया को दी। इस मौके पर इवेंट संयोजक अर्नव मुखर्जी और अनिंद्या मित्रा भी मौजूद थे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मेगा म्युजिकल इवेंट नि:शक्त बच्चों और झारखंड पुलिस के सहयोग के लिए किया जा रहा है।



शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों और नि:शक्त बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना ही इसका उद्देश्य है। इस इवेंट की वेबसाइट 15 दिसंबर को लांच किया जाएगा। आज इस इवेंट के पोस्टर का लोकार्पण किया गया।