- Hindi News
- दोपहर बाद गिरा पारा, ठिठुरा धनबाद, रात में शीतलहरी
दोपहर बाद गिरा पारा, ठिठुरा धनबाद, रात में शीतलहरी
ठंडसे धनबाद ठिठुरने लगा है। गुरुवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदला। आसमान पर बादल मंडराने लगे। ठंडी हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली। पारा तेजी से गिरा और कंपकपी महसूस होने लगी। शाम होते ही शीतलहरी ने घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। रात में 8 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने धनबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया। विभाग ने अगले 48 घंटे में ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है। शुक्रवार को पारा लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे सकता है। ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तीन दिनों का मौसम अनुमान
धनबाद का अधिकतम तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। सुबह में अच्छी धूप खिली और वह दोपहर 2 बजे तक बनी रही। उसके बाद आसमान में बादल छा गए। धूप गायब हो गई और कंपकपी बढ़ गई।
अधिकतम तापमान भी गिरा
8-10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बही ठंडी हवा, आज पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंचने का अनुमान
दिनांक संभावित
12दिसंबर 9.5
13 दिसंबर 10
14 दिसंबर 10.1
ठंड में गर्म वस्त्राें की मांग बढ़ गई है। हीरापुर में गर्म कपड़ों की गठरी लिए कश्मीरी कारोबारी।