पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति से तंग पत्नी ने खुद को जलाया

पति से तंग पत्नी ने खुद को जलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | मनईटांड़निवासी खेपा सरकार की प|ी रिंकू देवी ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर गुरुवार शाम पांच बजे खुद को आग लगा ली। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई और उन्हें जोड़ाफाटक के एक नर्सिंग होम ले गए। वहां से रिंकू देवी को पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां से उन्हें बीजीएच रेफर कर दिया गया।

नशेड़ीपति से परेशान थी प|ी | जानकारीके अनुसार, खेपा सरकार शराब, गांजा और हेरोईन का आदी है। सारी कमाई नशे में उड़ा देता हैं और प|ी के समझाने पर उसे पीटने लगता है। रोज-रोज की मारपीट और प्रताड़ना से तंग चुकी रिंकू देवी ने गुरुवार शाम पांच बजे शरीर पर केरोसिन तेल छिड़क लिया और आग लगा ली। उनके चिल्लाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने आग बुझाई। नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने बर्न इंजरी 100 फीसदी बताई है।