- Hindi News
- जवानों के साथ चेकिंग करें थानेदार : एसपी
जवानों के साथ चेकिंग करें थानेदार : एसपी
सरायढेलाकी सीसीडब्ल्यूओ कॉलोनी में गुरुवार को डीसी प्रशांत कुमार और एसपी हेमंत टोप्पो ने सीआरपीएफ के कमांडेंट के साथ बैठक की। इसमें एसपी ने कहा कि थानेदार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रोजाना सीआरपीएफ जवानों के साथ चेकिंग अभियान चलाएं। विभिन्न ठिकानों पर छापामारी करें और वारंटियों को पकड़ें। गाड़ियों की तलाशी लें। चुनाव में बाहुबलियों और अपराधियों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। हथियार, कारतूस और बमों की जांच करें। होटलों की भी जांच करें और दूसरे जिलों से आकर होटलों में ठहरने वालों के बारे में जांच-पड़ताल करें। होटल में ठहरने का कारण पूछें। अपराधी रात में आना-जाना अधिक करते हैं। देर रात से सुबह चार बजे तक चेकिंग करें। सभी थानेदार अपने थाने के पास मुख्य सड़क पर चेकिंग अभियान चलाएं। बैठक में बूथों पर अधिकारियों और जवानों की तैनाती की तिथि तय की गई। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निबटने को कहा गया है। सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च चलाने को कहा गया है।
सरायढेला के सीसीडब्ल्यूओ में सीआरपीएफ के साथ बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी।