पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रमोद हत्याकांड में नहीं हुई गवाही

प्रमोद हत्याकांड में नहीं हुई गवाही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|कोयला व्यवसायीप्रमोद सिंह की हत्या के मामले में गुरुवार को गवाही नहीं हुई। जबकि सीबीआई ने गवाह डीडी मिश्रा की हाजिरी दी थी। इस मामले में अदालत ने गवाही के लिए अगली तिथि 29 जनवरी तय की। आरोपी हीरा खान की मौजूदगी नहीं रहने के कारण बयान दर्ज नहीं हुआ। सीबीआई की ओर से दलील दी गई कि आरोपी हीरा खान का हाजिर रहना आवश्यक है। अदालत ने तय तिथि को हीरा खान को उपस्थित होने का आदेश दिया। बचाव पक्ष का कहना था कि किसी मामले में हीरा खान भागलपुर मंडल कारा में बंद है। आरोपी मदन प्रसाद खरवार, अरशद, अयूब हाजिर थे।





अन्य की ओर से टाइम पिटिशन दिया गया था। 3 अक्टूबर 2003 को प्रमोद सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी।