पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली संकट गहराया दो घंटे बढ़ी लोडशेडिंग

बिजली संकट गहराया दो घंटे बढ़ी लोडशेडिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्बाधबिजली सप्लाई से संबंधित चुनाव आयोग का आदेश धरा-का-धरा रह गया। डीवीसी ने पावर कट कम करने के बजाय उसे दो घंटे और बढ़ा दिया। गुरुवार को डीवीसी ने सुबह और शाम 3-3 घंटे लोडशेडिंग की। पहले लोडशेडिंग सुबह और शाम दो -दो घंटे की थी। शहर में बिजली संकट सुबह से ही शुरू हो गया।

डीवीसी ने सुबह 7 बजे से लेकर दिन के 10:20 बजे तक पावर कट रखा। बिजली 3 घंटे, 20 मिनट बाद लौटी। दोपहर बाद पुन: बिजली साथ छोड़ गई। दिन के 1:55 बजे बिजली गुल हो गई। बिजली जब लौटी, तो दिन के 2:55 बज रहे थे। शाम 4 बजे तक 5 घंटे बिजली कटौती हो चुकी थी। शाम ढली, तो फिर बिजली कटौती शुरू हो गई। शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक पावर कट रहा। रात 11 बजे तक बिजली का आना-जाना लगा रहा। बिजली विभाग ने बताया कि डीवीसी ने सुबह-शाम लोडशेडिंग बढ़ाकर बिजली संकट उत्पन्न कर दिया है। वहीं डीवीसी बिजली कटौती को मुख्यालय का निर्देश बता रहा है।



बेहाल बिजली का असर गुरुवार को भी पानी सप्लाई पर पड़ा। दिन में ही सभी क्षेत्रों को पानी नसीब हो पाया। शाम में नल सूखे ही रह गए।