धनबाद नगर निगम हुआ मालदार
विज्ञापन कंपनियों ने पेंच में पड़कर एनओसी के लिए आवेदन दिया। चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू होते ही इन कंपनियों ने शहर के हर चौक- चौराहे पर कांग्रेस और भाजपा के बड़े- बड़े होर्डिंग लगा दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर से होर्डिंग को पाट दिया। झरिया, कतरास, निरसा, बलियापुर समेत अन्य क्षेत्रों में भी होर्डिंग लगा दिए गए। शहर में होर्डिंग लगते देख जिला प्रशासन भी हरकत में गया। जांच में पता चला कि विज्ञापन कंपनियों ने एनओसी नहीं लिया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। सेलवेल पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई। जिला प्रशासन की कार्रवाई देख विज्ञापन कंपनियों ने एनओसी के लिए नगर निगम की दौड़ लगानी शुरू की। दोनों कंपनियों को चुनाव प्रचार तक के लिए निगम की ओर से एनओसी दिया गया।
होल्डिंग से हुई 50 हजार की कमाई
पेंच में पड़कर लिया एनओसी
राजनीतिक पार्टियों का होर्डिंग्स वार