उत्तर : 1. हंस 2. खरगोश
मे रीकॉलोनी में सभी बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। दिन भर खेलते रहते हैं। मैं बड़ा होकर टीचर बनना चाहता हूं, ताकि बच्चों को पढ़ा सकूं। मैं चाहता हूं कि हमारे देश में कोई निरक्षर नहीं रहे। सभी पढ़ेंगे-लिखेंगे, तभी हमारा देश तरक्की करेगा।
हमेशा टीवी देखने से आपकी आदत खराब हो जाएगी, लेकिन पढ़ाई के बीच में थोड़ी मस्ती के लिए आप कार्टून या कोई भी म्यूजिक प्रोग्राम देख लो। कार्टून देखकर आपका मन हल्का हो जाएगा और पढ़ाई में फिर से मजा आने लगेगा। लेकिन ध्यान रहे पूरा समय टीवी देखकर बर्बाद नहीं करो, आधे या एक घंटे का ब्रेक के टाइम ही टीवी देखो। आप चाहे तो दोस्तों के साथ मिलकर देख सकते हो, ऐसे में ज्यादा मजा आएगा।
ड्राइंग करो
थोड़ी देर टीवी देखो
दोस्तों से बातचीत
खेलो, सिंगिंग या डांसिंग करो
एनर्जी मिलेगी
गेम्स खेलो
परीक्षा जरूरी है मस्ती का ब्रेक
ब्लू फुटेड बूबी
पैरों का इस्तेमाल
इनकेपैर मनुष्य की हथेली की तरह होते हैं, जिसका इस्तेमाल यह अपने छोटे बच्चों को गर्माहट देने के लिए करती है।
संख्या: इसकीसंख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, इसका प्रमुख कारण साल भर में महज दो से तीन ही अंडे देना जलवायु में परिवर्तन है।
क्षमता
अपनेभोजन की खोज के लिए ये समुद्र के उपर उड़ते हुए भोजन की तलाश करती हैं, इनमें काफी दूर तक उड़ने की क्षमता होती है। अपने बैठने की मुद्रा में ही यह चिड़िया समुद्र में तैरने में भी दक्ष होती है।
आकार
इसकेपंख काले और उजले दोनों रंगों के मिक्स होते हैं। इसकी पूंछ लंबी और प्वांइटेड होती है। इसका चेहरा भी डार्क कलर का होता है। इसकी चोंच हल्की नीली और सारस की तरह नुकीली होती है।
भोजन
समुद्रके किनारे रहने के कारण यह समुद्री जीवों को खाना पसंद करती है। समुद्र में पाई जाने वाली छोटी-छोटी मछलियों के अलावा, अन्य छोटे-मोटे जीवों को खाती है।
निवास
यहचिड़िया समुद्र के किनारे वाली जगहों या समुद्री इलाकों वाली जगहों में रहना पसंद करती है, क्योंकि इनका आहार से लेकर पूरा जीवन समुद्र पर ही निर्भर होता है।
बूबी स्पेशिज की चिड़िया है ब्लू फुटेड बूबी। इस शब्द को स्पेनिश शब्द बॉब से लिया गया है, जिसका अर्थ स्टूपिड होता है। यह एक प्रकार की समुद्री चिड़िया है, जो खासकर अपने डांस के कारण प्रसिद्ध है। अपने फैले हुए चंगुड़े जैसे पैरों का इस्तेमाल यह बेहतरीन डांस स्टेप से लेकर समुद्र किनारे बैठने के लिए करती है। इनके पैरों का रंग नीला होने के कारण ये अन्य चिड़िया की तुलना में अलग दिखती है।
1. सरस्वतीकी सफेद सवारी
मोती जिनको भाते
करते अलग दूध से पानी
बोलो कौन कहाते?
2.कानबड़े हैं, काया छोटी
कोमल-कोमल बाल
चौकस इतना पकड़ सके
बड़ी तेज़ है चाल?
एक आदमी एक दस साल के लड़के के साथ नाई की दुकान पर पहुंचा और बोला कि उसे जरूरी काम से जाना है, इसलिए पहले उसकी कटिंग कर दे। नाई ने उसकी कटिंग कर दी तो उसने बालक को अपने स्थान पर कुर्सी पर बिठाया, उसके सिर पर प्यार से हाथ फेरा और कहा, \\\"आराम से कटिंग कराना, अंकल को तंग करना।’ इतना कहकर वह चला गया। नाई ने लड़के की कटिंग की, उसे कुर्सी से उतारा और कहा, \\\"तू उधर बैठ जा, बेटा, तेरे डैडी अभी आते होंगे।’ लड़का : वो मेरे डैडी थोड़े ही थे।
नाई : तो अंकल होंगे, बेटा। लड़का : नहीं।
नाई : तो कौन थे वो? लड़का : मैं तो गली में खेल रहा था कि वे आकर बोले कि फ्री में कटिंग कराएगा? मैंने कहा, \\\"कराऊंगा और मैं उसके साथ यहां चला आया।’
टीचर बनना चाहता हूं
आपका सबसे पसंदीदा काम होता है ड्राइंग। इसलिए पढ़ाई के बीच में आप अगर कोई गेम खेलना नहीं चाहते तो पेटिंग कर सकते हो। अपनी पसंदीदा कलर से अच्छी-अच्छी ड्राइंग बनाओ। थोड़ा-थोड़ा करके पहले डिजाइन बनाओ फिर उसमें रंग भरो। मन उब जाए तो उस समय आप ये कर सकते हो।
पड़ोस के बच्चे तो आपके दोस्त होंगे ही। पढ़ाई का एक हिस्सा कंप्लीट करके आप अपने दोस्तों के पास घूमने के लिए जाओ। इससे आपका भी मन अच्छा लगेगा और दोस्त से मुलाकात और बातचीत भी हो जाएगी। परीक्षाओं की तनाव को लेकर कभी भी कमरे तक सिमट कर मत रहो, बाहर की दुनिया से भी घुलो-मिलो जरूर।
गाना और डांस से आपको मजा जरूर आएगा। हर रोज कुछ देर के लिए ही लेकिन अपनी पसंद के अनुसार सिंगिंग या डांसिंग कर सकते हो। आप चाहो तो दोस्तों के साथ मिलकर अंत्याक्षरी खेल सकते हो। अगर किसी के सामने गाना या डांस पसंद नहीं है तो आप अपने कमरे में ही म्यूजिक प्ले करके डांस कर सकते हो, इससे आपको काफी रिलेक्स लगेगा।
पढ़ाई के तनाव की वजह से आपको नींद नहीं आने और भूख लगने जैसी समस्या जरूर महसूस होती होगी, लेकिन अगर आप पढ़ाई के बीच में मस्ती का ब्रेक लेंगे तो एक तो तनाव से मुक्त रहोगे ही इसके अलावा खेलने, डासिंग, घूमने इन सबसे आपकी एनर्जी इस्तेमाल होगी तो भूख और नींद दोनों अच्छे से लगेगी। आपकी स्वास्थ्य भी उतनी ही ज्यादा जरूरी है, जितनी परीक्षा की तैयारी
आप लगातार पढ़ाई करके थक जाते होगे, इसके लिए जरूरी है कि आप बीच में आधे या एक घंटे का ब्रेक ले सकते हो। इस एक घंटे में आप चाहो तो कोई भी इनडोर गेम्स खेल लो, ताकि पढ़ाई की चिंता से दूर होकर माइंड को फ्रेश कर सको। इनडोर गेम्स में आप कैरम, लूडो, चोर-सिपाही खेल सकते हो। शाम को आप घर के बाहर जाकर जो भी गेम पसंद हो, जरूर खेलो। आपका गेम खेलने का मन नहीं है तो शाम के वक्त थोड़ा घर से बाहर निकलकर खुली हवा में घूमो जरूर, इससे आपको ज्यादा फ्रेश महसूस होगा।
दैनिक भास्कर
3
धनबाद. रविवार, 8 फरवरी, 2015
किड्स स्पेस
मोहित खलखो
संतजोसेफ स्कूल, रांची क्लास : II
जीव-जगत
लावण्या राज
रांची
क्लास : नर्सरी
अनुज केशरी
क्राउनपब्लिक स्कूल रांची क्लास : VI
पहेलियां
चुटकुले
हमारा पता : किड्सस्पेस, दैनिक भास्कर 601-602, पंचवटी टावर, हरमू रोड, रांची
ईमेलआईडी kundan.kumar@dbcorp.in
जो बच्चे यहां लिखना चाहते हैं, वे अपनी कहानी, कविता, पेंटिंग, पहेलियां, चुटकुले, अपने सपने आदि भेज सकते हैं। अपनी तस्वीर भेजें और पता, क्लास जरूर लिखें। आप हमें ई-मेल भी कर सकते हैं। कूपन जरूर चिपकाएं।
नन्हे चित्रकार
कुमुद कुमारी सब्जीपट्टी, धनबाद |क्लास :V
तन्नु कुमारी कोरियाबांध, धनबाद|क्लास :I
आदित्य कुमार सब्जीपट्टी, धनबाद|क्लास :I
सारिम मॉज आदम होम, जमशेदपुर|क्लास :III
माही मुंडा डीपीएस, रांची|क्लास :II