पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिगंत पथ ने शुरू किया जन जागरण

दिगंत पथ ने शुरू किया जन जागरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | विधानसभाचुनाव को नव निर्माण उत्सव के रूप में मनाने और मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से दिगंत पथ और राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन ने जन जागरण अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत दोनों संगठनों के कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर लोगों से वैसे लोगों को चुनने की अपील करेंगे। दिगंत पथ के शैलेन्द्र ने बताया कि अभियान के तरह छह सूत्री घोषणा पत्र जारी किया गया है और लोगों से उसे ध्यान में रख कर मतदान करने का अनुरोध किया जा रहा है। उसी को विधायक चुना जाए जो गांधीजी की तरह सादगी से रहते है। विधायक मद की राशि से हो रहे लूट खसोट को बंद किया जाए। वोट मांगने वाले से यह जरूर पूछा जाय की आज तक उन्होंने क्या किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक कई गांवों का दौरा किया जा चुका है।