गठबंधन तभी, जब तय हो नेतृत्व : बाबूलाल
झारखंडविकास मोर्चा विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को तैयार है, बशर्ते उसका नेतृत्व घोषित हो। ये कहना है झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी का। उन्होंने कहा कि वे जेएमएम के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं, क्योंकि जेएमएम ने बीजेपी और कांग्रेस के साथ कभी उपमुख्यमंत्री के रूप में, तो कभी सीएम के रूप में सरकार का नेतृत्व किया है। इन्हीं पांच सालों में राज्य में सड़क घोटाला, बिजली घोटाला, यहां तक कि पोषाहार घोटाला भी हुआ है। उन्होंन कहा कि गठबंधन को लेकर कांग्रेस से बातचीत चल रही है। जल्द ही कोई ठोस नतीजा निकल आएगा।
सभी81 सीटों पर तैयारी
बाबूलालके मुताबिक गठबंधन के इतर वह राज्य की सभी 81 सीटों के लिए चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। मनमुताबिक गठबंधन नहीं हुआ, तो अकेले चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की के प्रस्ताव का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने बाबूलाल को महागठबंधन का नेतृत्व करने का आमंत्रण दिया था।
विलयका सवाल नहीं
बाबूलालमरांडी ने कहा कि उनकी पार्टी का किसी अन्य दल में विलय का सवाल ही नहीं है। जिस घर को हमारे कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से खड़ा किया है, उसको कैसे छोड़ सकते हैं।
समरेश सिंह के जाने से कोई फर्क नहीं
पार्टी से जो भी नेता गए हैं वह अपनी जमीन खो चुके हैं। यही कारण है कि वह हर कुछ दिनों पर पार्टी बदल कर अपनी जमीन की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समरेश सिंह जबतक पार्टी में रहे, कार्यकर्ता उनकी वजह से बोझिल रही। लेकिन आज पार्टी के कार्यकर्ता काफी हल्का महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समरेश के पार्टी छोड़ने पर झाविमो के सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
सर्किट हाउस में मीडिया से बाचतीत करते झाविमो सुप्रीमो बाबलाल मंराडी अन्य।