पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य वुशु टूर्नामेंट में धनबाद टीम का शानदार प्रदर्शन

राज्य वुशु टूर्नामेंट में धनबाद टीम का शानदार प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरहाबादीखेल स्टेडियम रांची में 14 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता में धनबाद के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्दा रहा। धनबाद संघ के महासचिव शशिकांत पांडेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में धनबाद के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण, दो ने रजत एवं चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। वे खिलाड़ी हैं देवेंद्र महतो, अरविंद कुमार, विकास कुमार महतो, पंकज कुमार साह, दीपक रावत, अजय सिंह, पलविंदर सिंह, मुरारी कुमार, नीरज राज एवं सरिता कुमारी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर धनबाद जिला वुशु संघ के उपाध्यक्ष महावीर महतो, कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रताप, दिनेश यादव, ब्रह्मदेव यादव, मिथिलेश प्रसाद, राजीव श्रीवास्तव, पिंकी सिंह ने बधाई दी है। महासचिव शशिकांत पांडे ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का केरल में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेल के लिए आयोजित कैंप के लिए चयन किया गया है।