चावल दिवस पर 90% लाभुकों को मिला राशन
धनबाद | चावलदिवस के अवसर पर सोमवार को राशन का वितरण किया गया। ग्रामीण इलाकों में औसतन 90 प्रतिशत चावल का वितरण किया गया और अनुभाजन क्षेत्रों में 91.4 प्रतिशत। गोविंदपुर में प्रखंड में अंत्योदय में 91 फीसदी और अतिरिक्त बीपीएल 88 फीसदी, बाघमारा प्रखंड में अंत्योदय में 88 फीसदी को लाभ मिला।
जबकि अतिरिक्त बीपीएल 82 ,तोपचांची में अंत्योदय में 94 फीसदी जबकि अतिरिक्त बीपीएल 75 फीसदी ,निरसा में अंत्योदय में 95 फीसदी अतिरिक्त बीपीएल 85 फीसदी,बलियापुर प्रखंड में अंत्योदय लाभुकों को 87 फीसदी अतिरिक्त बीपीएल 82 फीसदी ,धनबाद में अंत्योदय में 93 फीसदी जबकि अतिरिक्त बीपीएल 79 फीसदी ,टुंडी और पूर्वी टुंडी में अंत्योदय में 84 फीसदी जबकि अतिरिक्त बीपीएल 87 फीसदी ,धनबाद अनुभाजन क्षेत्रों में 91 प्रतिशत अंत्योदय के लाभुक चावल वितरण का लाभ उठा सके।