आरएलसी की अगली बैठक 13 को
धनबाद | आरएलसीकी त्रिपक्षीय वार्ता सोमवार को श्रम भवन में हुई। वार्ता में संयुक्त ट्रेड यूनियन, बीसीसीएल प्रबंधन और केंद्रीय क्षेत्रीय श्रमायुक्त मौजूद थे। वार्ता में 31 मुद्दों पर चर्चा हुई। यूनियन के हर मुद्दे पर बीसीसीएल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा। तय हुआ कि अगली बैठक 13 अक्टूबर को होगी। इस बैठक में निदेशक स्तर के अधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक में ओपी लाल, एके झा, वीरेंद्र अंबष्ठ, मानस चटर्जी, बच्चा सिंह, डिप्टी मेयर नीरज सिंह, केपी गुप्ता, ओम सिंह, केडी पांडेय और प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक डीए यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।