पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य सचिव ने डीसी से की काॅन्फ्रेंसिंग

मुख्य सचिव ने डीसी से की काॅन्फ्रेंसिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|राज्य मेंउपलब्ध संसाधनों के सदुपयोग, आर्थिक विकास, रोजगार के अवसर बढ़ाने, औद्योगिक विकास में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने और आधारभूत संरचना के विकास के लिए मुख्य सचिव ने उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की। वीडियो कांफ्रेसिंग में उपायुक्त प्रशांत कुमार ने सीएस को बताया कि मैथन राइट बैंक, थर्मल पावर प्रोजेक्ट के अंतर्गत छह माैजाें में जितनी भूमि अधिग्रहण की जा चुकी हैं, उन सभी दस्तावेज को अंचल कार्यालय निरसा को भेजा जा चुका है। सत्यापन किया जा रहा है। 30 अक्टूबर तक सत्यापन का काम पूरा कर लिया जाएगा। वही डीवीसी द्वारा एमपीएल को जो भूमि हस्तांतरण किया जाना है, उसमें भी कार्यवाही की जा रही है।