पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्क टू रूल आंदोलन पर की गई चर्चा

वर्क टू रूल आंदोलन पर की गई चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | 18सितंबर से आहूत वर्क टू रूल आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के नेताओं की बैठक सोमवार को गांधी सेवा सदन में हुई। बैठक की अध्यक्षता ओपी लाल ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन अब जरूरत बन गई है। भारत सरकार ने कोल सेक्टर में 10 प्रतिशत विनिवेश कर मजदूरी विरोधी नीति को साबित किया है। यूपीए सरकार संवेदनशील थी, पर यह सरकार संवेदनहीन है।



बैठक में वर्क टू रूल आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में एके झा, बृजेंद्र प्रसाद सिंह, अजब लाल शर्मा, सुरेशचंद्र झा, मनोज यादव, वीरेंद्र अंबष्ठ, पीएन तिवारी, रवि चौबे, जेपी झा, नथुनी झा केवी सिंह सहित अन्य कई मौजूद थे।