\"ईमानदार छवि को दें प्राथमिकता\'
धनबाद | धनबादबार एसोसिएशन की दिशा दशा कैसी हो, इस पर सोमवार को अधिवक्ताओं की परिचर्चा हुई। परिचर्चा में मुख्य रूप से अधिवक्ता अरुण सिंह, बबलू पांडेय, दिलीप चक्रवर्ती, कपिल देव सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। इसमें चुनाव को लेकर उम्मीदवारों द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के डीस परोसे जाने की निंदा की गई। परिचर्चा में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार समर श्रीवास्तव, राधेश्याम गोस्वामी आदि सिरकत किए। सभी ने प्रलोभन देकर वोटरों को अपने पक्ष में करने की निंदा की। बबलू पांडेय ने कहा कि बार की छवि को बचाने के लिए कर्मठ उम्मीदवारों का चयन करने का समय गया है।