- Hindi News
- आधे घंटे में पुलिस चली 2 किमी, आरोपी फरार
आधे घंटे में पुलिस चली 2 किमी, आरोपी फरार
दिल्लीके गोविंदपुर इलाके की एक नाबालिग युवती का अपहरण कर बस मालिक के घर रखने के मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने फिर छापामारी की, लेकिन अरोपी मुन्ना सिंह नहीं मिला। धनबाद थाने से हाउसिंग कॉलोनी दो किमी जाने में पुलिस को आधा घंटा समय लगा, तब तक आरोपी भाग गया। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 14 अगस्त को मुन्ना सिंह को गिरफ्तार किया था, पर वारंट नहीं होने से बेल बांड पर छोड़ दिया था। इस बार पुलिस वारंट लेकर आई थी।
मुन्नासिंह के साले ने किया था अपहरण
पुलिसने कहा कि मुन्ना सिंह के साले राजीव कुमार ने दिल्ली से एक युवती को दिसंबर 12 में अपहरण कर धनबाद लाया और जीजा के घर में रख कर दो महीने तक यौन शोषण किया। फिर उसे गुजरात अन्य जगह ले गया। दोनों गुजरात के बाणो स्टेशन से मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर पकड़े गए। राजीव जेल में है। युवती के बयान पर पुलिस ने मुन्ना सिंह को भी आरोपी बनाया। अपहृत अपहरण करने वाले को मुन्ना सिंह ने शरण दिया, जो कानून अपराध है।
मुन्ना सिंह के घर में दिल्ली पुलिस वर्ष 13 में भी आई थी। उस समय मुन्ना सिंह ने पुलिस को कहा था कि उसका साला एक लड़की को लेकर आया, जो उसे प|ी बता रहा था। फिर दोनों चले गए थे।
अपहरण मामले में हाउसिंग कॉलोनी में छापेमारी करने पहुंची दिल्ली पुलिस।