पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसमस्याओं पर भाजयुमो का रोष

जनसमस्याओं पर भाजयुमो का रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | जिलेमें व्याप्त बिजली, पानी और सड़क की समस्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। यह निर्णय सोमवार को जिला कार्यालय में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने कहा कि पूरे में बिजली, पानी और सड़क की दयनीय स्थिति से लोग त्रस्त है। बिजली के कारण जलापूर्ति भी प्रभावित हो गया है। लोग पानी और बिजली के लिए त्राहि- त्राहि कर रहे है। जिले में हर जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क के कारण लोगों को दुर्गापूजा में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।



उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को लेकर मोर्चा जल्द ही उपायुक्त को ज्ञापन देगा। इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में संतोष सिंह, कमलेश मिश्रा, अमलेश सिंह, रिंकू कुमार, नीलू झा, राजीव रंजन मौजूद थे।