पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरसा में ऋण का पैसा लेने आए अधिकारी को बनाया बंधक

निरसा में ऋण का पैसा लेने आए अधिकारी को बनाया बंधक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |निरसा/कालूबथान

ऋणधारीसे अपना बकाया पैसा मांगना पैक्स अधिकारियों को महंगा पड़ा। मुखिया पति ऋणधारी रोबिन गोराई मुखिया अनिता गोराई ने अपने समर्थकों के साथ पैक्स अधिकारी को ना सिर्फ तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा, बल्कि उनके साथ जमकर असंवैधानिक भाषा का जमकर प्रयोग किया। और तो और स्थानीय पुलिसकर्मियों के समक्ष भी पैक्स अधिकारी की फजीहत होती रही। बाद में किसी तरह पुलिस ने उन्हें बंधन मुक्त करवाया तथा अधिकारी वापस धनबाद गए।

यहहै घटना : इससंबंध में जानकारी देते हुए बंधक बने दी धनबाद सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी एसएन तिवारी ने बताया कि उरमा पैक्स के 53 ऋणधारियों से बकाया ऋण वसूली करने सशत्र बल के साथ सोमवार को उरमा पैक्स पहुंचे। खोखरापहाड़ी निवासी रोबिन गोराई ने वर्ष 2003 में उरमा पैक्स से एक लाख रुपए ऋण के रूप में लिया था। परंतु आज तक उन्होंने एक भी पैसा पैक्स को नहीं लौटाया। अब वह पैसा सूद समेत 2 लाख 27 हजार रुपए हो गया है। आज मैं उक्त पैसे को लेने के लिए उन्हें उरमा पैक्स बुलवाया। वह पैक्स आते ही मेरे मेरे सहकर्मियों के साथ गालीगलौज करने लगे। साथ ही उन्होंने दूरभाष से सूचना देकर अपनी प|ी मुखिया अनिता गोराई अपने समर्थकों को बुलवा लिया तथा मुझे सशत्र बल को लगभग तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान उपरोक्त लोगों ने जमकर असंसदीय भाषा का भी प्रयोग किया।

पैक्स अधकारी को बंधक बनाए मुखिया पति उनके समर्थक।

डेढ़ लाख रुपए गायब करने का आरोप