पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईबीएम ने किया 64 बीआईटी छात्रों का कैंपस चयन

आईबीएम ने किया 64 बीआईटी छात्रों का कैंपस चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | बीआईटीसिंदरी में मंगलवार को आईटी कंपनी आईबीएम की ओर से कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। 64 छात्रों को 3.2 लाख रुपए सालाना का पैकेज अॉफर किया गया है। इनमें मैकेनिकल के 2, इलेक्ट्रिकल के 8, मेटलर्जी के 6, प्रोडक्शन के 12, केमिकल के 10, सिविल के 9, इलेक्ट्रॉनिक्स के 6, माइनिंग के 5 और कंप्यूटर साइंस तथा आईटी के 3-3 छात्र शामिल हैं। इन्हें मिलाकर इस सत्र के कुल 179 छात्र-छात्राओं का चयन हो चुका है।

टाटास्टील का ऑफर बेस्ट : बीआईटीसिंदरी के कैंपस में अब तक टाटा स्टील ने सबसे आकर्षक पैकेज ऑफर किया है। उसने मैकेनिकल के दो छात्रों को 8.5 लाख रुपए सालाना का पैकेज ऑफर किया है।

म्यूसिगमा का कैंपस 19,20 को :19 और 20 सितंबर को बीआईटी सिंदरी में म्यू सिगमा कंपनी की ओर से कैंपस चयन किया जाएगा। संस्थान के प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ एससी दत्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में कई अन्य कंपनियों के भी आने की उम्मीद है। इस संबंध में कई आवेदन मिले हैं।