- Hindi News
- हिंदी की पुरानी पीढ़ी बहुत समृद्ध : शैलेश
हिंदी की पुरानी पीढ़ी बहुत समृद्ध : शैलेश
भारतमें हिंदी की पुरानी पीढ़ी बहुत समृद्ध रही है। युवाओं को अपने पुरानी पीढ़ी के लिखे साहित्यों का अध्ययन करना चाहिए। यदि हमारी युवा पीढ़ी अपने पुराने साहित्य कारों को पढ़ना शुरू कर दे तो, अपने आम हिंदी समृद्ध हो जाएगी। उक्त बातें दूरदर्शन केंद्र रांची के उप महानिदेशक डॉ शैलेश पंडित ने कही। वे आईएसएम में आयोजित हिंदी पखवाड़ा के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने कुमार विश्वास के कुछ पंक्तियों को सुनाया। इस पर शैलेश पंडित ने कहा कि हिंदी की गहराई में जाने के लिए युवाओं को कुमार विश्वास के पीछे जाने के जरूरत है।
परिसर प्रशासन को पहला स्थान
आईएसएमप्रशासन की ओर से गोल्डन जुबली हॉल में आयोजित हिंदी पखवाड़ा समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में सत्र 2013- 14 में हिंदी में बेहतर कार्य करने वाले विभाग को सम्मानित किया गया। आईएसएम प्रशासन की ओर से इसके लिए पहला स्थान परिसर प्रशासन को पहला स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही पिछले 15 दिनों में हिंदी और गैर हिंदी अलग- अलग वर्ग के लिए आयोजित प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।