- Hindi News
- कल से ऑटो हड़ताल, लोगों की बढ़ेगी परेशानी
कल से ऑटो हड़ताल, लोगों की बढ़ेगी परेशानी
धनबादवासियोंके लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। धनबाद जिला ऑटो महासंघ ने हड़ताल की घोषणा कर दी है। हड़ताल का कारण स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो से एजेंटी के नाम पर होने वाली वसूली है। महासंघ दावा कर रहा है कि बेमियादी हड़ताल के दौरान शहर में ऑटो का संचालन पूरी तरह ठप रहेगा। स्टेशन आने वाले किसी भी रूट पर एक भी ऑटो नहीं चलेगा।
यात्रियों को होगी परेशानी
धनबादजिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर लोगों को सिर्फ ऑटो की सुविधा ही मिल पाती है। यह शहरवासियों के लिए लाइफलाइन है। इसके बंद हो जाने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होगी, क्योंकि ऑटो का यहां कोई दूसरा विकल्प नहीं है। धनबाद स्टेशन से झरिया-पाथरडीह या केंदुआ-कतरास या फिर जीटी रोड की ओर जाने के लिए ऑटो ही सहारा रहता है।
सिटी बसों का विकल्प भी बंद
पूर्वमें छोटे पैमाने पर ही सही, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में लोगों के पास सिटी बस सेवा उपलब्ध थी, लेकिन कुछ महीनों से वह भी पूरी तरह बंद है और ऑटो ही एक मात्र सहारा है। इस हड़ताल से वैसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिनके पास खुद का वाहन नहीं है।
समयका विशेष ख्याल रख निकलें घर से
महासंघका कहना है कि हड़ताल निश्चित है। इसे टाला नहीं जा सकता। ऐसे में जरूरी है कि लोग गुरुवार को समय का विशेष ख्याल रखकर निकलें। खासकर वैसे लोग जिनके पास खुद की गाड़ी नहीं है। ऐसे लोगों को अपनी टाइमिंग निर्धारित कर घर से निकलना होगा।
दो मांगों को लेकर होगी हड़ताल
महासंघके अनुसार यह हड़ताल स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के ऑटो लेन में ऑटो चालकों से एजेंटी की वसूली बंद करने की मांग को लेकर की जा रही है। साथ ही शहरी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा सड़कों की नीलामी दूसरा मुख्य मुद्दा है। महासंघ का कहना है कि शहर में कहीं भी सड़क नहीं बची, जहां ऑटो खड़ी कर पैसेंजर को उतारा या चढ़ाया जा सके। महासंघ ने कहा है कि उनकी दोनों मांगों पर जब तक कार्रवाई नहीं होगी, हड़ताल जारी रहेगी।
धनबाद जिला ऑटो महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा और महासचिव छोटन सिंह के अनुसार, इस हड़ताल के दौरान जिले में चल रहे 18000 ऑटो के पहिए थम जाएंगे। स्टेशन से गोविंदपुर, बरवाअड्डा, सिंदरी, पुटकी और कतरास आदि रूटों पर एक भी ऑटो नहीं चलेगा।
18 हजार ऑटो के थम जाएंगे प