कांग्रेसियों ने दिया धरना
धनबाद¿ विधवापेंशन का भुगतान करने, भूली बस्ती, लालपुर, कच्छी बलिहारी को नगर निगम से अलग कर पंचायत में शामिल करने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को नगर कांग्रेस की ओर से धनबाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निगम में शामिल किए जाने के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का काम ठप पड़ गया है। वृद्धा और विधवा पेंशन का लाभ भी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इसके खिलाफ कांग्रेस सार्थक प्रयास करेगा और जरूरत पड़ने पर सड़क पर भी उतरेगा। धरना को दिनेश सिंह डुगुर, मदन महतो, रशिद रजा, योगेन्द्र सिंह योगी, मनोज यादव, वैभव सिन्हा, रामनाथ सिंह, तवरेज मल्लिक, जयप्रकाश चौहान ने संबोधित किया।