सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
धनबाद|धनसार धनबादथाना क्षेत्र में दो सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में दो यूडी केस दर्ज किए गए हैं। पहली घटना धनसार थाना के सामने घटी। देर रात ट्रक ने 28 वर्षीय युवक को कुचल डाला और भाग निकला। मौके पर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं स्टेशन रोड में टेंपो के धक्के से कुल्टी निवासी शामू हांड़ी जख्मी हो गया। इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गई।