52 एएनएम के भाग्य का फैसला 18 को
जिलेमें अनुबंध पर कार्यरत 52 एएनएम के भाग्य का फैसला होने में सिर्फ दो दिन शेष है। इनकी सेवा स्थायी करने के लिए गुरुवार साक्षात्कार होना है। डीसी की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार समिति सभी एएनएम का साक्षात्कार लेगी और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों अन्य मापदंडों से प्राप्त अंकों के आधार पर इनकी सेवा नियमित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साक्षात्कार में उपायुक्त प्रशांत कुमार, सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिन्हा, जिला टीबी ऑफिसर डॉ जयंत कुमार, डीपीओ, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा, डीडब्ल्यूओ दशरथ राउत एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुरेश लकड़ा रहेंगे।
^साक्षात्कार की तिथि 18 सितंबर मुकर्रर की गई है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। साक्षात्कार के बाद एएनएम की सेवा नियमित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। डॉअरुण कुमार सिन्हा, सिविलसर्जन
10 अंकों का होगा साक्षात्कार
यहसाक्षात्कार 10 अंकों का होगा। जिला में अनुबंध पर कार्यरत सभी एएनएम को इसमें भाग लेना है। समिति में शामिल सभी सदस्य एएनएम से प्रश्न करेंगे। हर प्रश्न के जवाब के आधार पर सभी सातों सदस्य उसे अलग अलग नंबर देंगे। अंत में सभी एएनएम को साक्षात्कार में मिले अंकों का औसत निकाला जाएगा।
यानी समिति के सभी सदस्यों द्वारा दिए गए अंक को जोड़कर उसे सदस्यों की कुल संख्या से भाग दिया जाएगा। जो अंक मिलेंगे, वहीं एएनएम का प्राप्तांक होगा।
ऐसेलिया जाएगा साक्षात्कार
समितिमें शामिल सभी सदस्य एएनएम से प्रश्न करेंगे। हर प्रश्न के जवाब के आधार पर सभी सातों सदस्य उसे अलग अलग नंबर देंगे। अंत में सभी एएनएम को साक्षात्कार में मिले अंकों का औसत निकाला जाएगा। यानी समिति के सभी सदस्यों द्वारा दिए गए अंक को जोड़कर उसे सदस्यों की कुल संख्या से भाग दिया जाएगा। जो अंक मिलेंगे, वहीं एएनएम का प्राप्तांक होगा।
वर्जन