- Hindi News
- बाल विज्ञान कांग्रेस में शामिल होंगे स्कूली बच्चे
बाल विज्ञान कांग्रेस में शामिल होंगे स्कूली बच्चे
धनबाद|सीएमएफआरआई मेंमंगलवार को 22वीं बाल विज्ञान कांग्रेस की ओर से शिक्षकों का एक वर्कशॉप आयोजित किया गया। वर्कशॉप में बतौर मुख्य अतिथि सीएमएफआरआई के निदेशक डॉ अमलेंदु सिन्हा ने कहा कि धनबाद के स्कूली बच्चों के तय किए गए विषय में स्थानीय समस्याओं को जोड़ते हुए अपने मॉडल बनाने के लिए तैयार करने की सलाह दी। कार्यक्रम में बतौर अतिथि डीईओ डीडी राय ने भी कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों को सभी स्कूल से मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मॉडल तैयार करवाने का अनुरोध किया।
जलवायुऔर मौसम तय किया गया विषय|साइंस फॉरसोसाइटी की ओर से आयोजित 22वीं बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए जलवायु और मौसम विषय तय किया गया है।
इसके साथ ही इसके चार उप विषय में तय किए हैं, जिनमें चारो ओर का मौसम, मानवीय गतिविधियों पर मौसम का प्रभाव, मौसम जलवायु और पर्यावरण प्रणाली, मौस जलवायु समाज और संस्कृति, मौसम जलवायु और कृषि, मौसम जलवायु और स्वास्थ्य शामिल हैं। वर्कशॉप में शामिल शिक्षकों को इस विषयों पर प्रोजेक्ट तैयार करने के तरीका बताया गया।