पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिक बल पर निर्भर है देश का आर्थिक विकास : पाणिग्रही

श्रमिक बल पर निर्भर है देश का आर्थिक विकास : पाणिग्रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केन्द्रीयश्रमिक शिक्षा बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) ने अपना स्थापना दिवस श्रमिक शिक्षा दिवस के रूम में क्षेत्रीय निदेशालय धनबाद में मनाया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उप मुख्य श्रमायुक्त (केन्द्रीय) पीके पाणिग्रही ने कहा कि देश का औद्योगिक एवं आर्थिक विकास शिक्षित, ज्ञानवान एवं जागरूक श्रमिक बलों पर निर्भर करता है। देश की तरक्की में तेजी तभी आएगी, जब हम अपने श्रम संसाधनों को कुशलतापूर्वक विकास कर पाएंगे। मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि बीसीसीएल के महाप्रबंधक मानव संसाधन विकास विभाग टी मंडल ने सांगठनिक उत्कृष्टता में श्रमिक शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि इस वैज्ञानिक युग में कर्मचारियों को अच्छी तरह प्रशिक्षित किए बिना विकास और परिवर्तन की कल्पना नहीं की जा सकती। मौके पर शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने बोर्ड के उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रखा, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की। सम्मेलन में क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुदेसिया, पर्यवेक्षीय विकास संस्थान बीसीसीएल के प्राचार्य एनके ठाकुर, बीसीसीएल के सहायक प्रबंधक राजभाषा दिलीप कुमार सिंह, शिक्षा अधिकारी राजकिशोर गोप, सुनील कुमार शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान सभी अपने -अपने विचारों को रखा।