विनिवेश के खिलाफ प्रतिवाद सप्ताह
धनबाद|एआईसीसीटीसी सेसंबद्ध यूनियन कोल माइंस वर्कर्स यूनियन बीसीसीएल जोनल कमेटी की बैठक मंगलवार को कोयला भवन में हुई। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव कृष्णा सिंह थे। बैठक में मोदी सरकार द्वारा कोयला उद्योग में 10 प्रतिशत विनिवेश का विरोध किया गया। सरकार के इस निर्णय के खिलाफ 18 से 24 सितंबर तक प्रतिवाद सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बड़े घरानों के हाथों मजदूरों को बेचने की साजिश रची गई है। माडा कर्मियों के हड़ताल को भी यूनियन ने समर्थन दिया। अनशनकारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को जायज बताया। मौके पर कृष्णा सिंह, नकुलदेव, कार्तिक प्रसाद आदि थे।
, राम नरेश रामानंद मुख्य रूप से उपस्थित थे।