- Hindi News
- अब प्रखंडों की योजनाओं की निगरानी करेंगे वरीय अफसर
अब प्रखंडों की योजनाओं की निगरानी करेंगे वरीय अफसर
प्रखंडऔर अंचलों में चल रही ग्रामीण विकास, शिक्षा, बाल विकास परियोजना, पेयजल योजनाओं का संचालन बेहतर तरीके से हो रहा है या नहीं, इसकी निगरानी के लिए उपायुक्त प्रशांत कुमार ने जिला के वरीय पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी है। इन सरकारी योजनाओं को अपने क्षेत्र यानी प्रखंड या अंचल में सुचारु रूप से संचालन का दायित्व प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को दिया गया है।
सप्ताहमें एक बार योजनाओं की जांच करेंगे अधिकारी|उपायुक्त नेजिला के वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उन्हें जिन प्रखंडों की जिम्मेवारी दी गई है, उस क्षेत्र का औचक निरीक्षण सप्ताह में एक बार अवश्य करेंगे। निरीक्षण के दौरान मनरेगा, इंदिरा आवास, स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना, सांसद और विधायक की योजनाओं, छात्रवृत्ति आदि योजनाओं का निरीक्षण एवं समीक्षा कर उपायुक्त को रिपोर्ट करेंगे।
जमीनसंबंधी योजनाओं का भी होगा निरीक्षण| उपायुक्तने वरीय अधिकारी को निर्देश दिया है कि अंचल कार्यालय से संबंधित दाखिल-खारिज, मापी हेतु लंबित आवेदन, गैर मजरुआ भूमि, लगान वसूली आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।
इन अधिकारी के पास इस प्रखंड की जिम्मेवारी
.बीपीएल दास अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था - बलियापुर
. चंद्र किशोर मंडल डीडीसी - बाघमारा
.कृष्ण किशोर निर्देशक डीआरडीए- निरसा
.अनिल कुमार अपर समाहर्ता आपूर्ति-धनबाद
. मनोज कुमार अपर समाहर्ता - तोपचांची
.उदय कांत पाठक, भूअर्जन पदाधिकारी -टुंडी
.श्रीनारायण ज्ञान प्रभाकर भूमि सुधार उपसमाहर्ता - पूर्वी टुंडी
.संदीप बक्सी आपूर्ति पदाधिकारी - गोविंदपुर