बेलगड़िया पर आजसू ने दिया धरना
धनबाद|बेलगड़िया मेंजेरेडा के तहत करवाए जा रहे घटिया निर्माण के मुद्दे को ले आजसू छात्र संघ ने मंगलवार को धरना दिया। रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित इस धरना का नेतृत्व संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश महतो कर रहे थे, जबकि मौके पर मुख्य रूप से संघ के जिलाध्यक्ष हीरालाल महतो उपस्थित थे। मौके पर मुकेश महतो, विकास महतो, विश्वजीत महतो आदि मौजूद थे।