एक लाख यूनिट रक्त दान करेगा बजरंग दल
धनबाद| बजरंगदल अपने स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण होने पर 2 नवंबर को देशव्यापी रक्तदान शिविर आयोजित करेगा और एक लाख यूनिट रक्त दान करेगा। यह जानकारी राष्ट्रीय संयोजक राजेश पांडेय और प्रदेश संयोजक मृत्युंजय पांडेय ने मंगलवार को एक होटल में मीडिया को दी।
उन्होंने बताया कि बजरंग दल की स्थापना 1984 में हुई थी। बजरंग दल देशातीत और हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए काम करता है। वर्ष 1996 में अलगाववादियों के आतंक के कारण पवित्र अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। बजरंग दल ने अलगाववादियों की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए यात्रा पर जाने का निर्णय लिया। देश भर से एक लाख नौजवानों को लेकर बजरंग दल ने अमरनाथ की यात्रा पूरी की थी।