पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिंता करें, आईएसएम बनेगा आईआईटी

चिंता करें, आईएसएम बनेगा आईआईटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> आईएसएम पहुंचे भाजपा के राज्यसभा सदस्य चंदा मित्रा ने छात्रों से कहा-

भास्करन्यूज | धनबाद

आईएसएमआईआईटी बनने के लायक है। केंद्र सरकार जल्द ही इस पर कोई निर्णय लेगी। आप चिंता मत करो, आईएसएम निश्चित रूप से आईआईटी बनेगा। ये बातें राज्यसभा सदस्य और भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी चंदन मित्रा ने आईएसएम छात्रों से कहीं। वे मंगलवार को संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान छात्रों ने उनसे आईएसएम को आईआईटी का दर्जा दिलाने के अपने अभियान में मदद की अपील की। छात्रों से बातचीत में चंदन मित्रा ने कहा कि वे पहले भी आईएसएम टू आईआईटी का मामला राज्यसभा में उठा चुके हैं। जल्द ही केंद्र सरकार से इस बारे में बातचीत करेंगे।

आईएसएमछात्रों से ली पूरी जानकारी

सांसदमित्रा ने छात्रों से आईएसएम टू आईआईटी के मामले में अब तक की कार्रवाइयों के बारे में पूछा। छात्रों ने उन्हें बताया कि आईआईटी काउंसिल की एक्सपर्ट टीम जांच कर चुकी है। उसने अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है। अब आईआईटी काउंसिल की बैठक में निर्णय लिया जाना है। चंदन मित्रा ने इस मामले पर स्थानीय सांसद पीएन सिंह से भी बातचीत की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर आईएसएम टू आईआईटी के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि लोकसभा चुनावों के प्रचार अभियान के दौरान झारखंड आए नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह ने भी आईएसएम को आईआईटी बनाने की वकालत की थी।

भाजपा नेताओं ने भी दिया दान

आईएसएमछात्रों के मिशन आईएसएम टू अाईआईटी के तहत चलाए जा रहे अभियान के तीसरे चरण में जम्मू-कश्मीर त्रासदी से पीड़ितों की मदद के लिए मंगलवार को भाजपा सांसद पीएन सिंह और अन्य नेताओं ने भी दान दिया। छात्रों ने गोल्डन जुबली हॉल में कार्यक्रम के दौरान एक दानपेटी लगाई थी। इसमें भाजपा के कई नेताओं ने दान दिया।