19 को जालान में नि:शुल्क जांच शिविर
धनबाद| द्वारिकादास जालान मेमोरियल अस्पताल बरटांड़ में 19 सितंबर को एकदिवसीय नि: शुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में देश के कई नामचीन चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी और उन्हें आवश्यक सलाह दी जाएगी। यह जानकारी मंगलवार को अस्पताल में इंग्लैंड से आए डॉ कैलाश सेठी ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि शिविर में उनके अलावे उदयपुर के गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश बरजातिया और लेपरोस्कॉपीक सर्जन एंड इनफरटीलिटी विशेषज्ञ डॉ राकेश सेठी मरीजों की जांच करेंगे। इस मौके पर डॉ एएम राय, विजय गोधा, मीनू खेतान, सपना अग्रवाल, विजय गोधा, संजय गोधा, नवीन गोधा, सीमा मित्तल और किरण गोयल मौजूद थी।