सीसीआरटी कमेटी गठित, डीईओ अध्यक्ष
धनबाद | मंगलवारको सीसीआरटी की बैठक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यालय में हुई। इसमें सीसीआरटी की जिला कमेटी गठित हुई। डीईओ डीडी राय को अध्यक्ष बनाया गया। सदस्यों में डीएवी झरिया के प्रधानाध्यापक रामाकांत सिंह, नीरज गुप्ता, संजय कुमार, दिलीप कर्ण, अशोक कुमार शामिल हैं।
कमेटी की अगली बैठक 22 सितंबर को आयोजित की गई है। बैठक को संबोधित करते हुए डीईओ डीडी राय ने कहा कि सीसीआरटी के तहत सांस्कृतिक क्षेत्र में बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कल्चरल सर्च स्कॉलरशिप स्कीम है। इसके तहत लगातार 10 वर्षों तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
वेतन निर्धारण पर रोक हटाने की मांग
धनबाद अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से मुख्य मंत्री और वित्त मंत्री को पत्र लिख कर उत्क्रमित वेतनमान के स्थगन आदेश पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का मांग किया गया। संघ की ओर से मुख्य मंत्री से फिटमेंट कमेटी के टेबल के अनुसार वेतन निर्धारण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उत्क्रमित वेतनमान निर्धारण को स्थगित करने के विरोध में जिले के शिक्षक 19 और 20 को सामूहिक अवकाश पर रहने का घोषणा की है।