आउटसोर्सिंग के हवाले हुई जलापूर्ति
माडाकर्मियों की हड़ताल पर प्रशासन मंगलवार को सख्त हो गया है। बार-बार की हड़ताल से बाधित हो रही जलापूर्ति की समस्या से परेशान प्रशासन ने इसका स्थायी निदान निकाला। प्रशासन ने माडा से जामाडोबा संयंत्र का परिचालन छीन लेने का निर्णय लिया। उपायुक्त प्रशांत कुमार ने जामाडोबा संयंत्र का परिचालन आउटसोर्सिंग के हवाले करने का आदेश दिया है। उन्होंने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए माडा के एमडी को कहा है कि वह एक माह के अंदर जामाडोबा संयंत्र के परिचालन आउटसोर्सिंग के माध्यम से सुनिश्चित करें। डीसी के इस आदेश से माडा में खलबली मच गई है। इधर मंगलवार काे देर रात प्रशासन ने अनशन स्थल पर धारा 144 लगा दी है।
...तोएमडी जिम्मेवार
डीसीप्रशांत कुमार ने जामाडोबा जल संयंत्र का परिचालन आउटसोर्सिंग के हवाले सौंपने की जिम्मेवारी माडा के एमडी डॉ रवींद्र कुमार सिंह पर सौंपी है। उन्होंने आदेश में कहा है कि अगर एक माह में एमडी आउटसोर्सिंग की व्यवस्था लागू नहीं करते, तो पुन: हड़ताल से उत्पन्न जलसंकट के लिए वे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेवार होंगे।
मांगअव्यावहारिक
डीसीने कहा कि माडा कर्मी 12 से अचानक हड़ताल पर चले गए हैं। उनकी मांग अव्यवहारिक है। बार-बार हड़ताल से जल संकट उत्पन्न होता है। माडा कर्मियों की ऐसी अव्यावहारिक और असामाजिक कार्रवाई से लोग परेशान होते हैं। लोकहित में जामाडोबा जल संयंत्र का परिचालन आउटसोर्सिंग को सौंपना जरूरी हो गया है।
धनबाद | जामाडोबासंयंत्र से जलापूर्ति शुरू करने में जिला प्रशासन मंगलवार को सफल हो गया। जिला प्रशासन को बीसीसीएल, पेयजल स्वच्छता विभाग, टाटा, इस्को, एमपीएल लक्ष्मी इंटरप्राइजेज की मदद मिली। कंटिन्जेंट प्लान के तहत मैथन जलापूर्ति योजना तथा कतरास योजना से माडा जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन को जोड़कर सप्लाई की गई। जामाडोबा तोपचांची जलापूर्ति संयंत्र से भी आंशिक जलापूर्ति की गई। डीसी ने जलापूर्ति चालू कराने में लगे अधिकारियों कर्मियों को बधाई दी है।
माडा के तकनीकी सदस्य प्रमोद कुमार पीएचईडी के अन्य अभियंताओं के सहयोग को सराहा है। तकनीकी सदस्य प्रमोद कुमार ने कहा है कि माडा कर्मियों की एसीपी गणना की कार्रवाई 19 सितंबर से प्रारंभ होगी। उन्होंने माडा कर्मियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की है।
कट सकते हैं बिजली-पानी कनेक्शन
हड़तालमें श