- Hindi News
- 27 गांवों को निगम से हटाने पर 15 पार्षदों ने दी रजामंदी
27 गांवों को निगम से हटाने पर 15 पार्षदों ने दी रजामंदी
झरिया | धनबादनगर निगम से 27 गांवों को हटाये जाने के आंदोलन में पंचायत बचाव संघर्ष समिति का प्रयास निरंतर जारी है। इसी प्रयास का नतीजा है कि निगम के 15 पार्षदों ने 27 गांवों को निगम से हटाये जाने को लेकर अपनी-अपनी अनापत्ति भी प्रदान कर दी है।
अनापत्ति प्रदान करने वालों मंे देवाशीष पासवान, जय कुमार, हरिपदो महतो, चंदन महतो, वीरेन गोराई, मंजू देवी, आफताब अंसारी, बबिता अग्रवाल, मनोज साव शामिल हैं। समिति के सदस्यों पदाधिकारियों का कहना है कि अब अविलंब प्रस्ताव पारित और निगम क्षेत्र से 27 गांवों को हटाने की प्रक्रिया पूरी हो। नहीं तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे।