दुर्गापूजा कमेटी का गठन
कुमारधुबी | गलफरबाड़ीमोड़ स्थित न्यू स्टार क्लब के सदस्यों ने दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने को लेकर दुर्गापूजा कमेटी का गठन किया है। गठित कमेटी में अध्यक्ष बापी बनर्जी, उपाध्यक्ष रंगबहादुर सिंह, यदुबीर गुप्ता, शष्टी चरण अधिकारी, महामंत्री नागेंद्र सिंह, सचिव मनु अधिकारी, निरंजन कुमार चौधरी, बबलू प्रसाद, अरुण, कारू यादव, संजय कुंडु, रमाकांत शर्मा, सचिव कुंदन वर्मा, दीपक पासवान सहित कई कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए।
आॅटोवाले करेंगे हड़ताल : गोविंदपुर| 18सिंतबर को धनबाद जिला आॅटो महासंघ की आहूत बंदी में गोविंदपुर के आॅटो चालक भी भाग लेंगे। उस दिन अपना आॅटो परिचालन बंद रखेंगे।