योजनाओं का लाभ उठाएं लोग : मथुरा
टुंडी | प्रेरकअपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुचाएं। उक्त बातें पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने टुंडी प्रखंड सभागार में साक्षर भारत अभियान के तहत जिला साक्षरता वाहिनी धनबाद के तत्वावधान में प्रेरकों के गैर अावासीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। महतो ने कहा कि आज के दिन में केन्द्र एवं राज्य सरकार कई कल्याणकारी योजनाओं में से इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा आवास आदि योजनाओं का लाभ जानकारी के अभाव में जनता भरपूर रूप से उठा नहीं पा रहे हैं। महतो के अलावे अवधेश सिंह, भागीरथ सिंह, गिरधारी महतो आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। मौके पर फूलचांद किस्कू, कामेश्वर सिंह, अंजली रक्षित, टुन्नी देवी, चेतलाल महतो, गंगाधर दास, अशोक कुंभकार, सिकंदर अंसारी, विनोद राय, सरफुद्दीन अंसारी, रंजीत राय, दुलारू राय मौजूद थे।