दुर्गापूजा और नवर
परफेक्ट स्मोकी लुक के लिए मेकअप करते हुए फ्लफी ब्लेंडिंग ब्रश का इस्तेमाल करें। पलकों की बनावट को थोड़ा शार्प करें। लैश लाइन पर डार्क शेड का इस्तेमाल करें। इस तरह से स्मोकी लुक ज्यादा हॉट और ग्लैमरस आएगा। आईब्रो को भी हाइलाइट करें। इससे आई मेकअप ज्यादा निखर कर आता है। अंत में मस्कारा के कई कोट लगाएं। इससे पलकों पर भारीपन जाता है और से डार्क दिखने लगती हैं। आप चाहें, तो पलकें कर्ल भी कर सकती हैं। ऐसा करने से ही आपको फेस्टिवल के दौरान नाइट आउटिंग के लिए परफेक्ट स्मोकी आई लुक मिल पाएगा।
दुर्गापूजा और नवरात्र के साथ फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है। लड़कियों और महिलाओं को अभी से ही आउटफिट, एक्सेसरीज और मेकअप की फिक्र होने लगी है। इन त्योहारों में ज्यादातर रात के कार्यक्रम होते हैं। ऐसे में खास दिखने के लिए आउटफिट्स के साथ मेकअप भी चटखदार होना चाहिए, खासकर आंखों का मेकअप। स्मोकी आई मेकअप बिलकुल अलग लुक देता है। ज्यादातर महिलाएं ऐसा लुक पसंद करती हैं, पर उसे आजमाने से डरती हैं। अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए, तो आप खुद ही स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं। ऐसा मेकअप कैसे परफेक्ट हो सकता है, बता रही हैं ब्यूटीशियन पूजा।
आंखों को स्मोकी लुक देना भी एक कला है। अगर आप ब्लैक, ब्राउन या ग्रे कलर चुन चुकी हैं, तो उन्हें आंखों पर अप्लाई करने से पहले पाउडर का इस्तेमाल करें। छोटी आंखों में आई लाइनर लंबाई में लगाने से आंखें बड़ी नजर आती हैं। आंखों को स्मज लुक दें, यानी आई शैडो ब्रश लेकर हलका स्मज करें। इससे परफेक्ट स्मोकी लुक आता है। अगर आप क्लासिक लुक देना चाहती हैं, तो हल्के शेड को सेलेक्ट करें।
पहले पाउडर लगाएं
चकमक करती लाइट्स का रखें ख्याल
दुर्गा पूजा और नवरात्र के दौरान रात में चकमक करती हुए लाइट्स होती हैं। ऐसे में लिप को लाइट रखते हुए आंखों को बोल्ड लुक दें। आंखों में स्मोकी लुक काफी ग्लैमरस लगता है। इसके लिए सबसे जरूरी है सही रंगों का चुनाव। स्मोकी आइज के लिए ड्रेस की थीम के हिसाब से रंगों का चयन करना चाहिए। कम-से-कम तीन रंग चुनें। इससे क्लासी लुक मिलेगा। चाहें तो, ब्लैक और ग्रे कलर चुन सकते हैं। इसके अलावा ब्राउन और ब्रॉन्ज का कॉम्बिनेशन भी अच्छा लगता है। आंखों को स्मोकी लुक देने से पहले कंसीलर लगाएं, ताकि आंखों के आसपास पड़े डार्क सर्कल आदि अलग से चमकें। कंसीलर का लाइट शेड चुनें। इसके लिए मिनरल मेकअप फाउंडेशन ही सबसे अच्छा रहता है।
नवरात्र के दौरान आउटफिट्स, एक्सेसरीज के साथ खास मेकअप आपको देगा ग्लैमरस लुक
फेस्टिवल के दौरान हिट है स्मोकी आई मेकअप
इन बातों तरीकों से पा सकती हैं परफेक्ट स्मोकी लुक