पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झरिया .जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ हाजरा सामाजिक

झरिया .जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ हाजरा सामाजिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया .जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ हाजरा सामाजिक विकास संस्थान ने झरिया सहित कई स्थानों पर राहत कोष के लिए जन-जन से संपर्क किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ नीरज सिंह ने झंडा दिखाकर किया। संस्था के सचिव मो अरशद गद्दी ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता देने के लिए लोगों से अपील की। सहायता देने वालों को धन्यवाद दिया। कहा कि आज जम्मू कश्मीर के लोग प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हैं। इस पुनित कार्य में एक-एक पैसे का सहायता किसी का जीवन बचाने में सहायतार्थ होगा। यह कार्यक्रम झरिया के ऊपर कुल्ही से लेकर धनबाद के आईएसएम गेट तक चलाया गया। भिक्षादान से जो भी राशि उपलब्ध होगी उसे जम्मू कश्मीर राहत कोष में ड्राॅफ्ट के माध्यम से भेजी जाएगी। कार्यक्रम में सुनील कुमार, खालिद गद्दी, इम्तियाज गद्दी, मो शाकीर खान, जावेद शेख, अमानुल्लाह, बेलाल, पवन गद्दी आदि मौजूद थे।

हाजरा सामाजिक विकास संस्थान ने किया भिक्षाटन