- Hindi News
- 8 घंटे गुल रही शहर की बत्ती, आज मेंटनेंस
8 घंटे गुल रही शहर की बत्ती, आज मेंटनेंस
डीवीसीका बिजली उत्पादन मंगलवार को गिर कर 21 सौ मेगावाट पहुंच गया। इसका सीधा असर धनबाद की बिजली व्यवस्था पर पड़ी। डीवीसी ने धनबाद में बिजली कटौती 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत पहुंचा दी। डीवीसी ने शहर आसपास लोडशेडिंग का सिलसिला शुरू कर दी। 12 घंटे मेंें डीवीसी ने तीन बार दो - दो घंटे की लोडशेडिंग की। सुबह 7:30 बजे से शहर में पावर कट शुरू हुआ और रात 11 बजे तक पावर कट की स्थिति बनी रही। 12 घंटे में 13 से 16 बार बिजली गुल हुई। 8 घंटे बत्ती गुल रही, जबकि 4 घंटे घरों में रोशनी नसीब हुई। शाम ढला तो स्थिति बद से बदतर हो गई। लोगों का दिन रात बिजली संकट में गुजरा।
सुबहनौ से दोपहर दो बजे तक कटी रहेगी बिजली | कभीलोडशेडिंग तो कभी मेंटनेंस। लोडशेडिंग से कराह रहा शहर बुधवार को मेंटनेंस की मार झेलेगा। डीवीसी बुधवार को एकबार फिर गोधर वन टू फीडर में मेंटनेंस वर्क करेगा। डीवीसी ने इसके लिए दिन के 9 बजे से दिन के 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखने की बात कही है। बिजली विभाग ने भी मेंटनेंस की बात कही है। बुधवार को शहर को दिन में एकबार फिर बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।
चंद्रपुराबोकारो यूनिट खराब|डीवीसी केअनुसार मंगलवार को चंद्रपुरा बोकारो के दो - दो यूनिटों ने काम करना बंद कर दिया। इससे लगभग 500 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ। मिजिया में भी 300 मेगावाट बिजली का कम उत्पादन हुआ।
पूजा टॉकीज मोड़ पर हाईमास्क लाइट की मरम्मत करतेे निगम कर्मी