पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी भाषा और देवनागरी लिपि सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा : डीके

हिंदी भाषा और देवनागरी लिपि सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा : डीके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीसीसीएलमें राजभाषा पखवारे के दौरान मंगलवार को कोयला भवन के सामुदायिक भवन में बीसीसीएल के अधिकारियों और कर्मियों के लिए हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध साहित्यकार अयोध्या सिंह उपाध्याय \\\"हरिऔध\\\' को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बीसीसीएल के चिकित्सा सेवा प्रमुख डॉ डीके सारस्वत ने कहा कि हिन्दी भाषा और इसकी देवनागरी लिपि दुनिया की सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा और लिपि है। जीएम सोलोमन कुदादा ने कहा कि राजभाषा पखवारे के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों की संख्या से पता चलता है कि हिन्दी का प्रचार-प्रसार तेजी से हो रहा है। निर्णायक मंडल के सदस्य डीएवी स्कूल कोयला नगर के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष आरके सिंह ने कहा कि कार्यक्रमों से राजभाषा के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना है। निर्णायक मंडल में शामिल बीसीसीएल विधि विभाग के प्रबंधक केएस सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे। हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता का संचालन उदयवीर सिंह ने किया।

प्रसिद्ध साहित्यकार अयोध्या सिंह उपाध्याय \\\"हरिऔध\\\' को श्रद्धांजलि देते अधिकारी।

प्रिया की टीम ने जीता खिताब

सामुदायिकभवन में अंताक्षरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसका संचालन वरीय प्रबंधक संजय कुमार अग्रवाल ने किया। प्रिया वर्मा की टीम को पहला पुरस्कार मिला। ऋचा की टीम दूसरे और रेणु कौशल की टीम तीसरे स्थान पर रही। आयोजन में उपप्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, सहायक प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह, नूतन दास, श्याम नारायण सिंह, महेंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र नारायण तिवारी, इशानी चौधरी, सुपर्णा हाजरा, वंदना देवी, अनिरुद्ध नोनिया, राजीव बोस आदि का योगदान सराहनीय रहा।